24 घंटे में 2.5 लाख Pledges के साथ भारत ने रचा इतिहास
February 19, 2026 • National
भारत ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपनी जगह बनाई है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Impact Summit 2026) के दौरान केवल 24 घंटे में 2.5 लाख से अधिक लोगों ने जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल के लिए प्रतिज्ञा दी। यह जानकारी (Union Minister for Electronics and Information Technology) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने दी।
मंत्री ने बताया कि भारत ने “24 घंटे में AI जिम्मेदारी अभियान के लिए सबसे अधिक प्रतिज्ञाएँ” के श्रेणी में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया। 16 और 17 फरवरी के बीच कुल 2,50,946 वैध प्रतिज्ञाएँ दर्ज की गईं। यह उपलब्धि नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित समिट के दौरान आधिकारिक रूप से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि द्वारा सत्यापित की गई।