Bodhana Sivanandan बनीं Britain की Top Chess Player!
April 2, 2026 • Sports
11 साल की भारतीय मूल की शतरंज खिलाड़ी बोधना शिवानंदन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2026 की FIDE रेटिंग लिस्ट के अनुसार, वह ब्रिटेन की टॉप रेटेड महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उनकी रेटिंग 2366 है, जिसके साथ उन्होंने कई अनुभवी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।
बोधना ने महिला विश्व रैंकिंग में 72वां स्थान भी हासिल किया है। कम उम्र में उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, लगातार अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन को दर्शाती है।