टी20 विश्व कप 2026 में ज़िम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर
February 13, 2026 • Sports
ज़िम्बाब्वे ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 169/2 का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
यह जीत ऑस्ट्रेलिया के लिए करारी हार और टूर्नामेंट का सबसे बड़ा अपसेट मानी जा रही है। ज़िम्बाब्वे की इस जीत ने पूरे विश्व कप में सनसनी मचा दी है